दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप सरकार ने छह महीने से भी कम समय में राष्ट्रीय राजधानी में 12 लाख और पंजाब में 20 हजार नौकरियां दीं, उसी तरह राज्य की सत्ता में आने पर पार्टी गुजरात में 10 लाख नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात के दौरे कर रहे हैं। रविवार को यहां एक सभा संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग अगर आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाते हैं तो राज्य का हर बच्चा समृद्ध होगा। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा, मैं देख रहा था कि गुजरात के वाॉट्सएप ग्रुप में एक अद्भुत संदेश साझा किया गया जा रहा है जिसे मैं भी फॉलो करता हूं। जिसमें वह कहता है कि अगर आप कांग्रेस को वोट देते हैं तो सोनिया गांधी का बेटा समृद्ध होगा। यदि आप भाजपा को वोट देते हैं तो अमित शाह का बेटा समृद्ध होगा, और अगर आप आम आदमी पार्टी को वोट देते हैं तो गुजरात का हर एक बच्चा समृद्ध होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप सरकार ने छह महीने से भी कम समय में राष्ट्रीय राजधानी में 12 लाख और पंजाब में 20 हजार नौकरियां दीं, उसी तरह राज्य की सत्ता में आने पर पार्टी गुजरात में 10 लाख नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने फिर से गुजरात के लिए जॉब कैलेंडर का जिक्र किया और कहा कि आम आदमी पार्टी स्कूलों में शिक्षकों के पदों को भरेगी, नए कॉलेज और मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी और अस्पतालों में अधिक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदान करके 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेगी।
आप नेता ने आगे कहा, मेरा मानना है कि अगर 10 लाख नौकरियां कम होंगी तो हम पांच साल में 20 लाख सरकारी नौकरियां दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि आप युवाओं को नौकरी मिलने तक तीन हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देगी। उन्होंने दावा किया कि लोग भाजपा को वोट देते हैं क्योंकि कांग्रेस और भी बदतर है, लेकिन इस बार उनके पास नए चेहरों और नई राजनीति वाली ईमानदार पार्टी आप का विकल्प है।