फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार शाम: पढ़ें 10 बड़ी खबरें, सिर्फ 1 क्लिक पर

Wed, 22 Nov 2017 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज पर मेहरबान पाक सरकार, कोर्ट ने खत्म की नजरबंदी
विज्ञापन

पाकिस्तान की एक अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद  को रिहा कर दिया है। जनवरी से नजरबंद हाफिज को यह राहत पंजाब प्रांत की एक न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने दी है।

सपाइयों शर्म करो, इतनी कम सीटें तो अयोध्या में गोलियां चलवाने के बाद भी नहीं आईं: मुलायम सिंह
समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा के युवाओं शर्म करो कि ‌विधानसभा चुनाव में सिर्फ 47 सीटें आई। पार्टी का इतना बुरा हाल तो अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाने के बाद भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन



बड़ी कामयाबी: सुखोई फाइटर जेट से सफलतापूर्वक दागी गई ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल
सुखोई फाइटर जेट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को फायर करने का टेस्ट सफल हो गया है। ब्रह्मोस को सुखोई-30MKI के टेस्ट किया गया था। इस जोड़े को पहले से ही 'खतरनाक' माना जा रहा था।


टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर हैं GST का फायदा ग्राहकों को न देने वाले रेस्टोरेंट्स
वित्त मंत्रालय और टैक्स डिपार्टमेंट ऐसे रेस्टोरेंट मालिकों की अच्छे से खबर लेने जा रहा है, जिन्होंने जीएसटी घटने का फायदा अपने ग्राहकों को नहीं दिया है। इसके लिए टैक्स डिपार्टमेंट ने रेस्टोरेंट मालिकों के लिए चेतावनी भी जारी कर दी है।
 

गाड़ियों की टक्कर रोकने के लिए रेलवे लॉन्च करेगा नया सिग्नल सिस्टम, इतिहास बनेंगे डीजल इंजन
आने वाले दिनों में ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए और सुरक्षित होने जा रहा है। रेलवे एक ऐसा नया सिग्नल सिस्टम लॉन्च करने जा रहा है, जिससे एक ट्रेन पटरी पर खड़ी दूसरी ट्रेन से नहीं भिड़ेगी।ज्यादातर ट्रेनें, कोहरे और अन्य वजह से दूसरी ट्रेन से भिड़ जाती हैं, जिससे जान-माल को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।


इसरो का नया प्लान- 40 की जगह तीन दिन में बनेगा रॉकेट
बेहद कम लागत में मंगल मिशन पर यान को भेजने के बाद अब इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) किफायती पोलर सेटलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) तैयार करने की कोशिशों में जुट गया है।
 

ट्रंप की बेटी इवांका बोलीं- अमेरिका फर्स्ट और मोदी के मेक इन इंडिया में नहीं है कोई टकराव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार इवांका ट्रंप अलगे सप्ताह हैदराबाद में होने वाले ग्लोबल इकॉनमिक समिट में शामिल होने हैदराबाद आ रही हैं। इससे पहले अमेरिका ने दावा किया है कि अमेरिका फस्ट और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया में कोई टकराव नहीं है।


मद्रास हाईकोर्ट के जज के खिलाफ महिला ने फेसबुक पर किया कमेंट, हुई जेल
मद्रास हाईकोर्ट के जज के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट करने की वजह से एक महिला को जेल की हवा खानी पड़ी है। मामला वेल्लोर का है जहां पर महालक्ष्मी (40) पर आरोप है कि उसने सितंबर में मद्रास हाईकोर्ट के जज एन किरुबकरन के फैसले को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी की थी।
 

विराट कोहली को प्रपोज करने वाली वायट ने महिला क्रिकेट में रच दिया यह इतिहास  
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल वायट ने महिला क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है।इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में वायट ने कमाल कर दिया है।
विज्ञापन

 

जिस कंटेंस्टेंट संग सोई उसे बताया था भाई, ब्वायॅफ्रेंड का ऐसा फैसला फिर सुर्खियों में आई
बिग बॉस के सीजन 11 से बेघर होने से पहले कंटेस्टेंट बेनाफ्शां जिस कंटेस्टेंट प्रियांक के साथ रात को एक बिस्तर पर सोई, बाहर आते ही उसे भाई बताया था। अगले ही दिन वह अपने ब्वायॅफ्रेंड को किस करते दिखाई दी थी, अब उसके ब्वायॅफ्रेंड ने अजीबोगरीब फैसला लेकर सबको चौंका दिया है।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें