फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार शाम: पढ़ें 10 बड़ी खबरें, सिर्फ 1 क्लिक पर

Mon, 20 Nov 2017 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से भंसाली को मिली राहत, पद्मावती फिल्म की रिलीज मामले में दखल से इनकार 
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म रिलीज से जुड़े मामले में दखल देने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि विवादों में चल रही संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती का मामला शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। 

पद्मावती: शिवराज बोले- MP में नहीं रिलीज होगी फिल्म, ममता ने बताया 'सुपर इमरजेंसी' 
 


दिसंबर के पहले सप्ताह में राहुल बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, निर्विरोध चुने जाने की संभावना 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) की बैठक में नए कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय ले लिया गया।
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति कोविंद के अरुणाचल दौरे पर चीन आगबबूला, कहा- दोनों देशों के रिश्तों का रखें ध्यान 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से चीन तिलमिला गया है। चीन ने कहा है कि भारत-चीन के मौजूदा रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में भारत को विवाद न बढ़ाते हुए दोनों देशों के रिश्तों का ध्यान रखना चाहिए।
 

ऐसी मिसाइल तैयार कर रहा चीन, भारत-अमेरिका समेत पूरी दुनिया होगी निशाने पर 
चीनी सेना, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में अगली पीढ़ी की लंबी दूरी वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अगले साल शामिल हो सकती है। ग्लोबल टाइम्स ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी।

 


ICJ में भारत की 'संभावित' जीत से खतरा महसूस कर रहे पांचों विकसित देश 
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) का जज चुने जाने की प्रक्रिया सोमवार को आखिरी दौर में पहुंच चुकी है, जैसे-जैसे फैसले की घड़ी नजदीक आ रही है वैसे-वैसे यूएन के स्थाई सदस्यों की बेचैनी बढ़ रही है।
 


वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियरंजन दास मुंशी का निधन, 9 साल से थे कोमा में 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन अध्यक्ष प्रियरंजन दास मुंशी का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। प्र‍ियरंजन 2008 से ही बीमार चल कहे थे और कोमा में थे।  
 


विराट कोहली ने जड़ा 50वां इंटरनेशनल शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी 
कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 50 वां शतक जड़ दिया है। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे अधिक शतक लगाने के मामले में वह भारत के दूसरे त‌था दुनिया के आठवें खिलाड़ी हो गए हैं।
 

शिखर धवन इस मामले में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने, कोहली को भी छोड़ा पीछे   
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन कोलकाता के ईडन गार्डन में दूसरी पारी में 94 रन पर आउट होकर अपने सातवें शतक से वंचित रह गए। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट में अर्धशतकों को सबसे ज्यादा बार शतक में बदलने के मामले में धवन दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

 

धूम मचा रही है पंजाब की इस खूबसूरत पुलिस ऑफिसर की फोटो, सामने आया इसका असली चेहरा 
पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर इस महिला पुलिस ऑफिसर की तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। बताया गया कि यह तस्वीर पंजाब के बठिंडा थाने की स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हरलीन मान की है। लेकिन अब इस महिला की असलियत का खुलासा हो चुका है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें