फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई पर अब भी पलट सकता है पाक : अमेरिका

Thu, 13 Jun 2019 12:47 PM IST
Prachi Priyam वर्लड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान-अमेरिका
विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कही जाने वाली बातों पर भरोसा करना सभी के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ पुलवामा हमले के मामले में भी हो रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक शीर्ष अधिकारी ने पाकिस्तान के रवैये को देखते हुए कहा कि हालिया महीनों में पाकिस्तान ने कुछ आतंकवादियों को हिरासत में लिया है और आतंकवादी संगठनों के लिए धन एकत्र करने वाले कुछ संगठनों की संपत्तियां भी जब्त की हैं। हालांकि ये कदम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वह अब भी पलट सकता है।

विज्ञापन


दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय की विशेष अधिकारी एलिस जी वेल्स ने एशिया, प्रशांत एवं परमाणु अप्रसार के लिए विदेश मामलों में सदन की उपसमिति को बताया कि जब तक लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में आजादी से काम करने में सक्षम हैं, तब तक वे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बने रहेंगे। 

उन्होंने पाकिस्तानी नेतृत्व से उनके देश में काम कर रहे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। एलिस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा करने वाले पुलवामा आतंकवादी हमले ने क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की महत्ता और तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें