फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इथोपिया विमान हादसे के बाद जेट एयरवेज का बयान जारी, पांच बोइंग मैक्स में से कोई संचालित नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 12 Mar 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जेट एयरवेज - फोटो : social media

इथोपिया विमान हादसे के बाद विमानन नियामक संस्था डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने बोइंग 737 मैक्स 8 के उपयोग को लेकर एयरलाइंस कपनियों से विमानों की जानकारी मांगी थी।



इसपर जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा है, "जेट एयरवेज के पास पांच बोइंग 737 मैक्स हैं लेकिन इनमें से कोई विमान संचालित नहीं है। एयरलाइन विमान निर्माता और नियामक के साथ संपर्क में है।"

 



बता दें इथोपिया एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई।


विमान क्रैश होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विमान हवा में लड़खड़ाते हुए देखा गया और छह मिनट बाद ही क्रैश हो गया। हादसे के बाद चीन ने भी सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स 8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है।


डीजीसीए ने इस मामले पर एयरलाइंस जैसे जेट एयरवेज, स्पाइसजेट दोनों से जानकारी मांगी थी। जो बोइंग के सबसे अधिक बिकने वाले जेटलाइनर के नवीनतम संस्करण को संचालित कर रहे हैं। वहीं बोइंग से भी संपर्क किया गया।


जेट एयरवेज और स्पाइटजेट ऐसे दो भारतीय वाहक हैं जो बोइंग 737 मैक्स 8 का संचालन करते हैं। इस मामले पर स्पाइसजेट का कहना है कि वह मैक्स 8 के सभी विमानों का संचालन कर रहा है।


एक बयान जारी कर बोइंग ने कहा है कि वह इथोपियन क्रैश की जांच में मदद करेगी। विमान बनाने वाले बोइंग ने कहा है, "हम यात्रियों और क्रू मेंबर के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। बोइंग की तकनीकी टीम इथोपियन एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो और अमेरिकी ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए हादसे वाली जगह पर पहुंचेगी।"
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी के अनुसार, राजधानी अदीस अबाबा से करीब 60 किलोमीटर दूर बीशोफ्तू के पास विमान क्रैश हुआ है। ये विमान एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था। इथियोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन माना जाता है। इससे पहले इस एयरलाइंस का एक विमान बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें 90 यात्रियों की जान चले गई थी।


ऐसा ही एक विमान अक्तूबर में भी क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को देखते हुए इथोपिया और चीन में बोइंग की सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next