फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्सेल समूह कंपनियां : फर्जी तरीके से 392 करोड़ का आईटीसी जारी करने पर दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 06 Mar 2021 03:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों ने एस्सेल समूह की कंपनियों को मुखौटा कंपनियों के जरिये 392 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) जारी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के बिना आईटीसी जारी किया।  

विज्ञापन


केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, दिल्ली (पूर्व) के अधिकारियों ने फर्जी कंपनियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इन कंपनियों का संचालन नरेश ढौंडियाल चार्टर्ड अकाउंटेंट देवेंद्र कुमार गोयल के साथ मिलकर कर रहा था।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ढौंडियाल और गोयल दोनों एस्सेल समूह के पूर्व कर्मचारी हैं। हालांकि दोनों का मौजूदा समय में समूह से कोई जुड़ाव नहीं है लेकिन वे एस्सेल समूह को आईटीसी जारी कर रहे थे। मुखौटा और फर्जी कंपनियों के जरिये एस्सेल समूह को सामान और सेवाओं की आपूर्ति किए बिना आईटीसी जारी करने के लिए कई मुखौटा कंपनियों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि यह काम एस्सेल समूह को गलत तरीके से आईटीसी जारी करने, आयकर से बचने के लिए खर्च दिखाने और कंपनियों के शेयर मूल्य बढ़ाने के लिए कारोबार को बढ़ाकर दिखाने के लिए किया गया। ढौंडियाल ने जहां एस्सेल समूह के लिए कई मुखौटा कंपनियां बनाईं, वहीं गोयल ने अन्य मुखौटा कंपनियों के जरिये फर्जी इनवॉयस या बिलों की व्यवस्था की।

सीजीएसटी ने की कार्रवाई, आरोपियों को 14 दिन की की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ढौंडियाल और गोयल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में आगे जांच जारी है। जीएसटी सेंट्रल टैक्स, दिल्ली जोन अब तक विभिन्न मामलों में 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है और इन मामलों में 4450.86 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें