सोपोर में जम्मू और कश्मीर बैंक के नजदीक कुछ आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। फिलहाल हमले में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि आतंकियोंं ने ये हमला बैंक के नजदीक लूट के इरादे से किया। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। गौरतलब है कि अभी कल ही अनंतनाम में एक बैंक का एटीएम भी चोरी कर लिया गया।
#FLASH J&K: Terrorists hurl grenade at a Police party near J&K Bank in Sopore. 4 Police personnel injured. pic.twitter.com/4RvvqpsPtd— ANI (@ANI_news) May 31, 2017