Erode East by Election Voting Updates : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के साथ ही दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव जारी है। इनमें एक सीट तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट भी है। कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन की मृत्यु हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान शाम छह बजे खत्म हो गया है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 44 निर्दलीय सहित कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ द्रमुक और अभिनेता-राजनेता सीमान की नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच है। 53 स्थानों पर 237 बूथों पर मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।
विज्ञापन
पांच बजे तक 64.02 प्रतिशत मतदान
तमिलनाडु के इरोड पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बुधवर को हो रहे उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 64.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जिला कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी राजा गोपाल सुंकरा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक क्षेत्र के कुल 237 मतदान केंद्रों पर 42.41 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सवा दो बजे तक मतदान प्रतिशत 50 फीसद को को पार करने की संभावना है। इस उपचुनाव में 46 उम्मीदवार हैं, जिनमें 44 निर्दलीय हैं। प्रमुख विपक्षी दल अन्नाद्रमुक समेत विपक्षी दल उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रहे हैं । यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक ईवीकेएस एलैंगोवन की 2024 में हुयी मृत्यु के कारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
9 बजे तक 10.95 प्रतिशत हुआ मतदान
इस सीट पर उपचुनाव में मतदान के पहले दो घंटों में लगभग 11 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी राजा गोपाल सुनकारा ने इस बाबत एक बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और 9 बजे तक 10.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गौरतलब है कि इस सीट पर उपचुनाव के लिए द्रमुक ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को मैदान में उतारा है जबकि एनटीके से एम के सीतालक्ष्मी उम्मीदवार हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक और भाजपा ने उपचुनाव का बहिष्कार किया है। बता दें कि बीते साल कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन की मृत्यु हो गई थी। जिस कारण के कारण इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
इरोड ईस्ट क्षेत्र में कुल 2,27,546 मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौ बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है और वहां अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।