फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरोड पूर्वी उपचुनाव: भाग्य आजमाएगा पनीरसेल्वम गुट, भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की इच्छा भी जताई

Sat, 21 Jan 2023 10:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम ने इरोड पूर्वी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार को खड़ा करने की घोषणा की। उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा।  
विज्ञापन
O panneerselvam - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की इरोड पूर्वी सीट पर होने वाले उपचुनाव है। इसके साथ ही शनिवार को अन्नाद्रमुक नेता व राज्य के मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार को खड़ा करने की घोषणा की। उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा इरोड पूर्वी सीट पर उपचुनाव लड़ना चाहती है, तो उनका धड़ा भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पनीरसेल्वम और पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के बीच पार्टी नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहा है। पलानीस्वामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनका धड़ा इरोड पूर्वी क्षेत्र के उपचुनाव में उम्मीदवार खड़ा करना चाहता है। पनीरसेल्वम से संवाददाता सम्मेलन में सवाल किया गया कि उनकी इस घोषणा से क्या पार्टी सदस्यों एवं मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होगी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह स्थिति पलानीस्वामी ने पैदा की है।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी का दो पत्तियों का चुनाव चिह्न उनके पास है, क्योंकि भारत का निर्वाचन आयोग अब भी उन्हें ही अन्नाद्रमुक के समन्वयक के रूप में मान्यता देता है।पनीरसेल्वम ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि यदि उनकी पार्टी का चिह्न बरकरार नहीं रखा जा सकता, तो उनकी पार्टी आयोग द्वारा आवंटित किसी भी चिह्न को स्वीकार कर लेगी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा जैसे मित्रवत दलों के संपर्क में हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए उनसे समर्थन मांगेंगे।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

गिरोह ने कार को रोका और उड़ाए दो करोड़ नकद रुपये
पांच सदस्यीय गिरोह ने शनिवार को एक कार को रोका। इसके साथ ही कार कार चलाने वाले को अगवा किया। इसके बाद उस वाहन से करीब दो करोड़ रुपये  की नकदी चुरा लिए।

पुलिस के अनुसार, कार आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से आज सुबह कोयंबटूर जा रही थी। इसे विकास नाम का व्यक्ति चला रहा था। कार जब लक्ष्मी नगर के पास पहुंची तो विकास की गाड़ी के सामने एक अन्य कार रुकी। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों ने विकास को उसकी कार से बाहर निकाला और नकदी लेकर वाहन में फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि क्या पैसा विकास का था या यह गलत तरीके से अर्जित राशि थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें