फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख साझा सेवा केंद्रों पर ईपीएफओ की सेवाएं जल्द

Sun, 09 Oct 2016 10:31 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की विभिन्न सेवाएं जल्द ही दो लाख साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) पर भी उपलब्ध होंगी। ईपीएफओ इन केंद्रों के जरिए भविष्य निधि (पीएफ) दावा निपटान, ग्राहक संबंधी जानकारी (केवाईसी) नियम और पीएफ खातों के हस्तांतरण जैसी सेवाएं शुरू करना चाहता है। 
विज्ञापन


ईपीएफओ ने आधार को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से जोड़ने, पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणन, ई-केवाईसी अपलोड करने, यूएएन कार्ड से जुड़े व ऑनलाइन दावा जैसी सेवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दो लाख साझा सेवा केंद्रों के जरिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस संबंध में जल्द ही ईपीएफओ और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। 

इससे अब तक जारी किए गए सभी 7.84 करोड़ यूएएन नंबरों को परिचालन में लाने में मदद मिलेगी। ईपीएफओ की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 2.93 करोड़ यूएएन को खाता धारकों ने सक्रिय कर लिया है। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) धारकों को नौकरी बदलने के बाद पीएफ खाता हस्तांतरण कराने की जरूरत नहीं है। वैसे यूएएन को सक्रिय करने की रफ्तार काफी धीमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें