फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बांदीपुर नेशनल पार्क में रात्रि यातायात प्रतिबंध जारी रखने की मांग, पर्यावरणविदों ने निकाला मार्च

Sun, 06 Apr 2025 04:44 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामराजनगर

सार

केरल सरकार मैसूर और चामराजनगर के जरिये केरल और बंगलूरू के बीच यातायात को सुगम बनाना चाहती है। इसके लिए वह बांदीपुर नेशनल पार्क में रात्रि यातायात प्रतिबंध में ढील देने पर जोर दे रही है। कर्नाटक सरकार ने भी प्रतिबंध में ढील देने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका पर्यावरणविदों ने विरोध जताया है और सरकार से बांदीपुर में रात्रि यातायात प्रतिबंध जारी रखने की मांग की है।  
विज्ञापन
बांदीपुर नेशनल पार्क (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में रात्रि यातायात प्रतिबंध में ढील के विरोध में सैकड़ों पर्यावरणविदों ने रविवार को चामराजनगर जिले में पैदल मार्च निकाला। पर्यावरणविदों ने सरकार से मांग की कि नेशनल पार्क में रात्रि यातायात प्रतिबंध जारी रखें जाएं। किसान और छात्रों ने भी पर्यावरणविदों की मांग का समर्थन किया और पैदल मार्च में शामिल हुए। 

विज्ञापन


हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शनकारी रविवार को गुंडलूपेट के कागलहुंडी में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने मद्दुर चौकी तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक सरकार से अपील की कि वह नेशलन पार्क में रात्रि में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध हटाने के केरल सरकार के अनुरोध को न माने। पर्यावरणविदों ने ऐसा करने के लिए जंगली जानवरों की सुरक्षा का हवाला दिया। 

ये भी पढ़ें: PM Modi Ramanathapuram Visit: पीएम मोदी ने स्टालिन पर बोला हमला, कहा-कुछ लोगों की रोने की आदत होती है
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को कन्नड चालावली का भी मिला समर्थन 
पर्यावरणविदों के प्रदर्शन को कन्नड चालावली (वटल पक्ष) का भी समर्थन मिला और इसके प्रमुख वटल नागराज प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान नागराज ने पत्रकारों से बात की और कहा कि राज्य में बाघों की आबादी कम हो रही है। ऐसे समय में बांदीपुर में रात्रि यातायात प्रतिबंध जारी रखना जरूरी है। 

  • बता दें कि बांदीपुर नेशनल पार्क बाघों, हाथियों, तेंदुओं, हिरणों और कई अन्य जंगली जानवरों का घर है। 


रात्रि यातायात प्रतिबंध में ढील से संवेदनशील प्रजातियों को हो सकता है खतरा
पर्यावरणविदों को चिंता सता रही है कि रात्रि यातायात प्रतिबंध में ढील देने से बांदीपुर के जंगल में संवेदनशील प्रजातियों को खतरा हो सकता है। यह प्रतिबंध वर्षों से लागू है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों को परेशान करने या नुकसान पहुंचाने से रोकना है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक: सूत्रों का दावा- प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार, पार्टी आलाकमान ने दिए निर्देश

केरल-बंगलूरू के बीच यातायात को सुगम बनाना चाहती है केरल सरकार
केरल सरकार मैसूर और चामराजनगर के जरिये केरल और बंगलूरू के बीच यातायात को सुगम बनाना चाहती है। इसके लिए वह बांदीपुर नेशनल पार्क में रात्रि यातायात प्रतिबंध को हटाने पर जोर दे रही है। पर्यावरणविद जोसेफ हूवर ने कहा है कि कर्नाटक सरकार ने प्रतिबंध में ढील देने की इच्छा जताई है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि इससे बांदीपुर के वन्यजीवों को गंभीर नुकसान हो सकता है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें