फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और विकास एक दूसरे के दुश्मन नहीं: प्रकाश जावड़ेकर

Thu, 19 Dec 2019 05:21 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पर्यावरण संरक्षण और विकास को एक साथ ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पूर्व में फैलाई गई यह भ्रांति कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है, सरासर गलत है। उन्होंने पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश की इस अवधारणा को अप्रासंगिक करार दिया कि पर्यावरण संरक्षण और विकास एक दूसरे के दुश्मन हैं। यह अवधारणा बेबुनियाद है।

विज्ञापन


जावड़ेकर दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, जलवायु परिवर्तन के चलते हम तापमान में बढ़ोतरी, सूखा, बेमौसम बारिश और बाढ़ से जूझ रहे हैं। बिना विकास किए रोजगार, उन्नति और उच्च जीवन शैली को कैसे प्राप्त करेंगे। इसलिए जरूरी है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विकास की परिकल्पना की जाए।

पिछले कुछ वर्षों में इस थ्योरी का जोरशोर से प्रचार किया गया कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के टिकाऊ मॉडल का उदाहरण मेट्रो का है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि पर्यावरण संरक्षण और विकास एक दूसरे के दुश्मन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें