फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रु के ट्वीट पर भड़के मोदी, कहा- गद्दारों को पार्टी से बाहर किया जाए

Mon, 22 May 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
शत्रुघन सिन्हा - फोटो : getty images, file photo
विज्ञापन
अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक बार फिर पार्टी नेता सुशील मोदी पर हमला बोला। लालू यादव और उनके परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने सुशील मोदी पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। जिसके जवाब में सुशील मोदी ने शत्रुघ्न को गद्दार करार दिया।
विज्ञापन


सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा 'जिस लालू की बेनामी संपत्ति के बचाव में नीतीश नहीं उतरे उसके बचाव में भाजपा के 'शत्रु' कूद पड़े।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा 'ये जरूरी नही शख्स जो मशहूर है उस पर ऐतबार किया जाए, जितनी जल्दी हो घर से गद्दारों को बाहर किया जाए।'

इससे पहले शत्रुघ्न ने ट्वीट कर लालू यादव और अन्य नेताओं का बचाव किया था। उन्होंने भ्रष्ट्राचार के आरोपों से घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी समर्थन किया।

उन्होंने ट्वीट किया कि नकारात्मक राजनीति और विरोधियों द्वारा हमारे राजनेताओं पर कीचड़ उछालना काफी हो चुका है। चाहे वे केजरीवाल, लालू यादव या सुशील मोदी हों। अभिनेता से नेता बने सिन्हा ने कहा कि अपने दावों को पुख्ता तरीके से साबित करें या रहने दें!  
विज्ञापन


बिहार से लोकसभा सांसद सिन्हा ने कहा हमारी भाजपा निश्चित रूप से ईमानदारी और पारदर्शिता में विश्वास करती है। एक आरोप सिर्फ तब तक है जब तक वह साबित नहीं किया गया।

गौरतलब है कि केजरीवाल पर उनके ही पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने 2 करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगया था। वहीं, लालू प्रसाद यादव के परिवार पर भी बेनामी संपत्ति का आरोप है। Enough of negative politics & mudslinging by opponents on our political leaders, be it Kejriwal, Laloo Yadav or Sushil Modi..High time..1>2 — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 22, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें