500 और 1000 के पुराने नोट चलन से बाहर होने के बाद बैंक और एटीएम में लाइन लगा रहे लोगों से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कहा है कि परेशान होने और पैसा इकट्ठा करके रखने की जरूरत नहीं है पर्याप्त कैश उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वह जानते हैं कि लोगों को असुविधा हो रही है लेकिन भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए ऐसे कदम उठाने की जरूरत थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से 30 दिसंबर तक का समय मांगा है उन्होंने कहा उसके बाद देश की जनता जो सजा देगी उसके लिए वह तैयार हैं।