फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी मामला: अनुब्रत मंडल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सुरक्षा गार्ड से पूछताछ करने जेल पहुंची ईडी

Fri, 07 Oct 2022 04:24 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल

सार

हुसैन को 11 अगस्त को बीरभूम के बोलपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मंडल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।
 
विज्ञापन
अनुब्रत मंडल (फाइल फोटो ) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने बंगाल में पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार टीएमसी के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल के खिलाफ शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की। गिरफ्तारी के 57 दिन बाद टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष के खिलाफ आसनसोल अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। 35 पन्नों की चार्जशीट में मंडल की 53 संपत्तियों तथा 18 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपाजिट का उल्लेख किया गया है। चार्जशीट में सीबीआई ने अनुब्रत मंडल के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी अनेक धाराओं का उल्लेख किया है। अनुब्रत मंडल इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने तीन सप्लीमेंट्री चार्जशीट समेत कुल चार चार्जशीट दाखिल की हैं। शुक्रवार को दाखिल चार्जशीट में अनुब्रत समेत 12 लोगों के नाम हैं। पशु तस्करी मामले में पहली चार्जशीट छह फरवरी 2021 को दाखिल की गई थी। इसके पहले दाखिल की गई चार्जशीट में सीधे तौर पर अनुब्रत के नाम का जिक्र नहीं था।

इससे पहले पशु तस्करी के मामले में जेल में बंद सहगल हुसैन से पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक आसनसोल जेल पहुंची। हुसैन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीरभूम जिले के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के निजी सुरक्षा गार्ड हैं। हुसैन को 11 अगस्त को बीरभूम के बोलपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मंडल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 21 सितंबर, 2020 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक पूर्व कमांडेंट को भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक अवैध पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार किया। एजेंसी ने कहा था कि मामले की जांच के दौरान अनुब्रत मंडल का नाम सीबीआई जांच के दौरान सामने आया था। इसी मामले में 16 सितंबर को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने छापा मारकर अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को गिरफ्तार किया।

इसी मामले में पश्चिम बंगाल के बेंटिक स्ट्रीट स्थित जेएचएम समूह के मुख्य कार्यालय पर छापेमारी की गई। यह इनामुल हक के भतीजों हुमायूं कबीर, जहांगीर आलम और मेहदी हसन से संबंधित था। ईडी ने इनामुल हक को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। अभी तक पशु तस्करी के मामले में ईडी 418 करोड़ रुपये की संपत्ति की पहचान कर चुकी हैं।

बीरभूम से 36 गायों के साथ पुलिस ने दो किए थे गिरफ्तार
पिछले माह 16 सितंबर को अणुब्रत मंडल के गृह जिले बीरभूम से एक लारी और पिकअप वैन से 36 गायों को छुड़ाया था। पुलिस ने गाड़ी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि एक लारी और पिकअप वैन से गायों को रामपुरहाट से इलामबाजार ले जाया जा रहा था। हालांकि दोनों वाहनों को रामपुरहाट के मुनसुबा जंक्शन पर पकड़ लिया गया। दोनों वाहनों के चालक गायों को ले जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके अलावा उनसे की गई पूछताछ में काफी विसंगतियां थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें