फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची मामले में हुमायूं मर्चेंट को किया गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2019 12:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची और उसकी अवैध सम्पत्ति/ कारोबारी रिश्ता/ राजनीतिक साठगांठ कराने से जुड़े मामलों में काफी करीबी रिश्ता रखने वाले व्यक्ति हुमायूं मर्चेंट  को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय की मुंबई टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। इसपर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल से जुड़े कुछ विवादास्पद संदिग्ध प्रोपेर्टी के खरीद-बिक्री में भूमिका होनेका आरोप है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक मुंबई के वर्ली वाली लैंड डील में हुमांयू मर्चेंट मुख्य रूप से शामिल था उसकी गिरफ्तारी से प्रफुल्ल पटेल की आने वाले वक्त में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मर्चेंट को सोमवार रात पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मर्चेंट को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। मिर्ची और उसके परिवार के कथित अवैध रियल एस्टेट संबंधी सौदों को लेकर ईडी मर्चेंट की जांच कर रहा है। प्रफुल्ल पटेल से भी इस मामले में पूछताछ हुई है।

जानकारी के अनुसार मिर्ची ने मर्चेंट को अपनी ओर से सौदे करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी दी हुई थी। मर्चेंट को ईडी से डीएचएफएल और उसके प्रमोटर्स के ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है। डीएचएफएल के ठिकानों पर सनब्लिंक रीयल एस्टेट को दिए गए कर्ज के संबंध में छापेमारी की गई थी। जिसके मिर्ची से कथित तौर पर संबंध थे। ईडी ने 19 अक्तूबर को 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने मिर्ची की बेनामी संपत्तियों की पहचान की थी। मिर्ची अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ माना जाता था। इसके अलावा वह अतंरराष्ट्रीय ड्रग डीलर था जिसे अमेरिका ने उन 10 विदेशी डीलरों में से एक घोषित किया था। ईडी मिर्ची के सहयोगी हारून युसूफ और रंजीत सिंह बिंद्रा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार कर चुकी है और उन्हें 12 अक्तूबर तक पांच दिनों की रिमांड पर लिया था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें