फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइक ने इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से बयान देने की जताई इच्छा, ईडी ने किया खारिज

Wed, 22 Feb 2017 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जाकिर नाइक (फाइल)
विज्ञापन
इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के मामले में एक याचिका को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खारिज कर दिया। नाइक ने ईडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


बताते चलें कि नाइक को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा था, जिसके जवाब में उन्होंने इसकी मांग की थी। नाइक ने कहा था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज कराना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाकिस के सलाहकारों का कहना है कि वह किसी भी इलेक्ट्रानिक माध्यम से बयान दर्ज कराने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने जांच में सहयोग की मांग की है। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि वह इस मामले में नाइक को दोबारा समन जारी करेंगे। बताते चलें कि प्रवर्तन निदेशालय नाइक के संस्थान इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को मिले दो सौ करोड़ रुपए के स्त्रोतों की जांच कर रहा है। इसी मामले में समन जारी किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

जाकिर नाइक (फाइल)
प्रवर्तन निदेशालय जाकिर नाइक के ऊपर धनशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी नाइक और उनके संस्थान के खिलाफ अवैध गतिविधियों के अधिनियम के तहत शिकायत कर चुका है। उसी की रिपोर्ट के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मामला दर्ज कराया है।

एनआईए ने नाइक के खिलाफ धार्मिक और नस्लीय आधार पर नफरत फैलाने के आरोप में भी मामला दर्ज करवाया था। इसके साथ ही नाइक के कई कार्यालयों, घर, उनके टेलीविजन के कार्यालय और उनसे संबंधित दूसरी जगहों पर भी छापा डाला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें