फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंब्रायर रक्षा सौदा धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दायर किया आरोपपत्र

Wed, 09 Dec 2020 05:56 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विमान निर्माता एंब्रायर के साथ पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान हुए रक्षा सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में आरोप पत्र दायर किया है। केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को बताया कि यहां धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की विशेष अदालत के सामने अभियोजन पक्ष की शिकायत दर्ज की गई। 

विज्ञापन


एजेंसी ने ब्राजील स्थित एंब्रायर एसए, इंटरडेव एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, केआरबीएल लिमिटेड, अनूप कुमार गुप्ता (केआरबीएल लिमिटेड के निदेशक), अनुराग पोटदार (अनूप कुमार गुप्ता के रिश्तेदार) और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केआरबीएल लिमिटेड 'इंडिया गेट बासमती राइस' की निर्माता है।


उल्लेखनीय है कि यह मामला भारत में 20 करोड़ 80 लाख डॉलर का सौदा हासिल करने के लिए एंब्रायर की ओर से कथित रूप से कमीशन दिए जाने से संबंधित है। ऐसा संदेह और आरोप है कि इस सौदे के लिए रिश्वत दी गई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अब तक 16.29 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में कहा कि उसकी जांच में सामने आया है कि एंब्रायर एसए ब्राजील ने भारतीय वायु सेना को विमानों की आपूर्ति करने के लिए 21 करोड़ डॉलर की कीमत का सौदा हासिल किया और इस करार को अपने हक में कराने के लिए विपिन खन्ना नामक बिचौलिए को 57 लाख 60 हजार डॉलर का कमीशन दिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने ब्राजील की एंब्रायर एसए, रक्षा मंत्रालय के अज्ञात अधिकारियों, कथित बिचौलिए खन्ना, इंटरडेव एविएशन सर्विसेस और अन्य के खिलाफ दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी के अध्ययन के बाद पीएमएलए के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की थी। जब यह सौदा हुआ था, उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें