फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमद पटेल के आवास पर पहुंची ईडी टीम, संदेसरा बंधुओं से जुड़े मामले में पूछताछ

Thu, 02 Jul 2020 02:58 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अहमद पटेल के आवास पहुंची ईडी टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। यह तीसरी बार है जब ईडी की टीम पटेल से पूछताछ के लिए उनके निवास पर पहुंची है। दरअसल, ईडी की टीम उनसे संदेसरा बंधुओं से जुड़े धनशोधन रोकथाम कानून मामले में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी की तीन सदस्यीय टीम कुछ अन्य अधिकारियों के साथ सुबह करीब 11 बजे मध्य दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित पटेल के 23, मदर टेरेसा क्रीसेंट होम पहुंची। टीम के सदस्यों ने फाइलें ले रखी थीं, मास्क लगा रखा और दस्ताने पहन रखे थे। उन्हें कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण एहतियातन पूछताछ शुरू करने से पहले अपने हाथों और जूतों को सैनेटाइज करते हुए देखा गया। एजेंसी के अधिकारियों ने इससे पहले 27 और 30 जून को करीब 17 घंटों तक दो अलग-अलग सत्रों में पटेल (70) से पूछताछ की थी।

इससे पहले, 27 और 30 जून को ईडी की टीम उनका बयान दर्ज करने के लिए उनके निवास पर पहुंची थी। 27 जून को हुई पूछताछ से पहले ईडी ने पटेल को दो बार तलब किया था, लेकिन गुजरात से राज्यसभा के सदस्य पटेल ने वरिष्ठ नागरिकों को घर में ही रहने की सलाह देने वाले कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया। इसके बाद एजेंसी ने उनके अनुरोध पर सहमति जताई और उन्हें सूचित किया कि वह उनसे पूछताछ के लिए एक जांच अधिकारी को भेजेगी।
विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला
ईडी ने दावा किया है कि संदेसरा भाइयों ने भारतीय बैंकों को नीरव मोदी से ज्यादा चूना लगाया है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि जांच में स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (एसबीएल) /संदेसरा समूह और इसके मुख्य प्रमोटरों, नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा ने भारतीय बैंकों में लगभग 14,500 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया। वहीं नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक को 11,400 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: 'मोदी जी व अमित शाह जी के मेहमान आए थे', घर पर ईडी टीम के पहुंचने के बाद पटेल का बयान

विदेशी मुद्रा में कर्ज

जांच अधिकारी का कहना है कि एसबीएल समूह ने भारतीय बैंकों से रुपये के साथ-साथ विदेशी मुद्रा में भी कर्ज लिया था। समूह को आंध्रा बैंक, यूको बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने कर्ज दिया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि कर्ज में मिली राशि का इजाजत से इतर प्रयोग किया गया और कुछ राशि को फर्जी देसी-विदेशी संस्थानों के जरिए इधर से उधर हस्तांतरित किया गया। समूह के प्रमुख प्रमोटरों ने कर्ज की रकम को न केवल नाइजीरिया में अपने तेल के कारोबार में लगाया बल्कि इसका निजी उद्देश्य में भी इस्तेमाल किया गया। 27 जून को ईडी ने एसबीएल /संदेसरा समूह की 9,778 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें