फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देश में मूत्र से यूरिया निर्माण हो, तो खत्म हो जाएगा इसका आयात: गडकरी

भाषा, नागपुर   Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 04 Mar 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय जल संसाधन, गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा है कि देश में मूत्र से यूरिया निर्माण होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो हमें उर्वरक आयात करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 



वरिष्ठ मंत्री ने कहा, "मैंने हवाई अड्डों पर मूत्र को एकत्र करने को कहा है। हम यूरिया आयात करते हैं। लेकिन अगर हम पूरे देश में मूत्र इकट्ठा करना प्रारंभ कर दें तो हमें यूरिया के आयात की आवश्यकता ही नहीं होगी। इसमें इतनी क्षमता है और कुछ भी नष्ट नहीं होगा।" 


नागपुर नगर निगम के मेयर इनोवेशन अवाडर्स कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक मिसाल देते हुए कहा कि किस प्रकार प्राकृतिक कचरे से बायो-ईंधन बनाया गया।


उन्होंने कहा कि यहां तक कि मानव मूत्र जैव-ईंधन बनाने में लाभप्रद हो सकता है और इसका प्रयोग अमोनियम सल्फेट और नाइट्रोजन प्राप्त करने में किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next