फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाटीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- कोविड-19 के अंत की शुरुआत होने जा रही

Fri, 15 Jan 2021 07:21 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
विज्ञापन
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कल यानी शनिवार से शुरू हो रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान से पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा की यह कदम ‘‘संभवतया कोविड-19 के अंत की शुरुआत है।’’

विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 146वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि यद्यपि टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है लेकिन लोगों को संक्रमण से बचाव के तरीकों में ढिलाई नहीं देनी चाहिए और नियमों का पालन करते रहना चाहिए।

वर्धन ने कहा,‘‘ कल एक अहम दिन है....कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का यह अंतिम चरण है। मैं तो कहता हूं कि यह संभवतया कोविड के अंत की शुरुआत है, जो कल से प्रारंभ होने जा रही है।’’
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान कहा जा रहा है, जो पूरे देश में शुरू होने जा रहा है और इसके इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें