फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Vista Project: निर्माणाधीन उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में अतिक्रमण, अब 96 लाख में फेंसिंग कराएगी सरकार

Fri, 07 Apr 2023 11:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 एन्क्लेव की बाहरी दीवारों पर बिजली फेंसिंग लगाया जाएगा। छूने पर फेंसिंग कम से कम 5 जूल का झटका देगी। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 13 अप्रैल है, बोली इसी दिन खोली जाएगी। प्रोजेक्ट की कीमत 96.57 लाख रुपए हैं।
विज्ञापन
ऐसा है नया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू - फोटो : सेंट्रल विस्टा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल विस्टा योजना के तहत नए उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में अतिक्रमण को रोकने के लिए बिजली फेंसिंग की जाएगी। हालांकि, इस फेंसिंग में खतरा नहीं होगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने एन्क्लेव में फेंसिंग और 5 साल के रखरखाव के लिए लिए आवेदन मंगाए हैं। विभाग ने फेंसिंग की लागत 96 लाख रुपए रखी है।

विज्ञापन


सीपीडब्ल्यूडी ने कहा कि लुटियंस दिल्ली के चर्च रोड पर उपराष्ट्रपति एन्क्लेव का निर्माण हो रहा है। एन्क्लेव की बाहरी दीवारों पर बिजली फेंसिंग लगाया जाएगा। छूने पर फेंसिंग कम से कम 5 जूल का झटका देगी। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 13 अप्रैल है, बोली इसी दिन खोली जाएगी। प्रोजेक्ट की कीमत 96.57 लाख रुपए हैं। विभाग ने 90 दिनों में फेंसिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

सेंट्रल विस्टा में शामिल हैं यह बिल्डिंग
सेंट्रल विस्टा योजना में एक कॉरिडोर, एक नई संसद भवन, एक केंद्रीय सचिवालय, नया प्रधानमंत्री आवास, कार्यालय, अन्य भवनों सहित एक नया उप राष्ट्रपति एन्क्लेव शामिल हैं। वीपी एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति का आवास और सचिवालय होगा।
विज्ञापन


जानें किस विभाग का जिम्मा किस कंपनी को मिला
काम में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां केवल अधिकृत डीलरों से ही लिए जाएंगे। बिल प्रभारी अभियंता को प्रस्तुत किया जाएगा। अभियंता को सामान पसंद ना आने पर अस्वीकृत भी किया जा सकता है। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड नए संसद भवन का निर्माण कर रहा है। लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड केंद्रीय सचिवालय की पहली तीन इमारतों का निर्माण कर रही है। विजय चौक से इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा एवेन्यू को शापुरजी पालनजी एंड कंपनी लिमिटेड के जिम्मे है।इसके अलावा एक एन्क्लेव का भी निर्माण होगा। इसमें प्रधानमंत्री ऑफिस, कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें