फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: झारखंड के चतरा में माओवादियों के साथ मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sat, 01 Oct 2022 08:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन के नेताओं के एक समूह को फाटा गांव के पास देखा गया है, ऐसे इनपुट हमें मिले थे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जिला सशस्त्र पुलिस, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर सहित सुरक्षा बलों को भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कई के घायल होने की खबर है। इलाके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 140 किलोमीटर दूर चतरा जिले के एक गांव में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शनिवार को हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक का एक जखीरा बरामद किया।

विज्ञापन

चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन के नेताओं के एक समूह को फाटा गांव के पास देखा गया है, ऐसे इनपुट हमें मिले थे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जिला सशस्त्र पुलिस, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर सहित सुरक्षा बलों को भेजा गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि माओवादियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं। एसपी ने कहा कि माओवादियों के पीछे हटने से पहले कुछ देर तक गोलीबारी चली। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ को गोली लगने का संदेह है, लेकिन वे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक इंसास राइफल, पांच मैगजीन, 195 जिंदा कारतूस, दो कैन बम, डेटोनेटर, वायरलेस सेट, मोबाइल फोन, नक्सली साहित्य और दवाएं बरामद की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें