फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सीआरपीएफ के घायल जवानों में एक ने दम तोड़ा

Fri, 11 Aug 2023 03:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: चाईबासा पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में घायल हुए सीआरपीएफ के दो जवानों में से एक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
CRPF Cobra force Commandos - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चाईबासा जिले के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान सुशांत को सीने में गोली लगी थी, जबकि मुन्ना को पैर में गोली लगी थी। घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार हैं। दोनों सीआरपीएफ के 60 बटालियन के हैं। सुशांत कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे जवान मुन्ना कुमार का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें