फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अलीगढ़: साधु व दंपत्ति हत्याकांड में वांछित दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज Updated Thu, 20 Sep 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ के हरदुआगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो बदमाश मारे गए। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम पर गोली चलाने के बाद दो बदमाश बाइक से भागे। जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। खबर मिलते ही आसपास की पुलिस फोर्स भी वहां पहुंची।



बदमाश हरदुआगं की मछुआ नहर की कोठी में छिपकर लगातार फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान करीब एक घंटे तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें दो बदमाशों को गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर पाली मुकीमपुर प्रदीप कुमार भी गोली लगने से घायल हुए हैं। जिन्हें वरुण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।


पुलिस का कहना है कि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फायरिंग कितने राउंड हुई है। लेकिन बदमाशों की तरफ से 25-30 राउंड गोलियां चलाई गईं। मामले की छानबीन किए जाने पर पता चला कि वह फरार अपराधी थे, जिनपर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। मारे गए बदमाशों की पहचान नौसाद पुत्र राशिद व मुस्तकीम पुत्र इरफान निवासीगण शिवपुरी, छर्रा हाल निवासी कस्बा अतरौली के रूप में हुई है। उनका साथी अफसर पुत्र अल्लादीन निवासी मुहल्ला छंटवा उंझानी जिला बंदायू फरार हो गया है।


सभी आरोपित बीते दिनों आश्रम में साधू और पास ही के खेत मे दंपत्ति की हत्या सहित अतरौली, पाली में साधू और किसानों की हत्या में वांछित फरार मुजरिम हैं। मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों ने गत रात किडारा गांव के पास एक बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस रात से ही चारों ओर घेराबंदी किए हुए थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next