भविष्य निधि (पीएफ) खाताधारकों को इस वित्तीय वर्ष में सरकार की ओर से झटका लगना तय हो गया है। दरअसल वित्त मंत्रालय और श्रम मंत्रालय ने इस वित्तीय वर्ष में बीते वित्तीय वर्ष के मुकाबले पीएम खातों में जमा रकम पर ब्याज दर में कमी करने पर सहमति बन गई है।
बीते साल दिए गए 8.8 फीसदी की जगह इस बार महज 8.6 फीसदी ही ब्याज दिए जाने की तैयारी है। इस आशय की आधिकारिक घोषणा जल्द कर दी जाएगी। बीते वित्तीय वर्ष के लिए श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय के 8.7 फीसदी ब्याज दर तय करने की सलाह ठुकराते हुए 8.8 फीसदी ब्याज दर सुनिश्चित की थी। मगर इस बार ब्याज दर पर दोनों मंत्रालयों में सहमति बन चुकी है।
दरअसल पीएफ पर ब्याज दर का निर्धारण ईपीएफओ द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में होने वाली आय के अनुमान तय किए जाने के बाद होता है। अनुमान सामने आने के बाद पीएफ का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ब्याज दर निर्धारित करता है।