फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: दिल्ली के जल संकट से उबरने के लिए शीर्ष अदालत का आदेश, कहा- पांच जून को होगी यूवाईआरबी की बैठक

Mon, 03 Jun 2024 07:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Supreme Court: शीर्ष अदालत ने भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पनपे जल संकट को लेकर बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए पांच जून को यूवाईआरबी की बैठक होगी। 

विज्ञापन
Supreme Court - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्वोच्च अदालत ने भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रही दिल्ली को लेकर बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने आदेश दिया है कि इस समस्या से निपटने के लिए पांच जून को अपर यमुना रिवर बोर्ड (यूवाईआरबी) की एक आपात बैठक बुलाने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन

बता दें कि यूवाईआरबी का गठन वर्ष 1995 में किया गया था। इसका मुख्य काम यमुना नदी के पानी का लाभार्थी राज्यों के बीच आवंटन को नियंत्रित करना है।  इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दिल्ली शामिल हैं। इसके अलावा यूवाईआरबी दिल्ली में ओखला बैराज समेत सभी परियोजनाओं की समीक्षा एवं प्रगति पर भी नजर रखता है। 
 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? 
न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की अवकाश पीठ ने मामले की सुनवाई शुरू होते ही सवाल पूछा कि सभी पक्षकारों की एक संयुक्त बैठक क्यों नहीं हो सकती? इसके जवाब में केंद्र और हरियाणा सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यूवाईआरबी पहले ही इस मुद्दे पर विचार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश को यह जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है कि उनके पास कितना अतिरिक्त पानी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपात स्थिति को देखते हुए इस मुद्दे से निपटने के लिए बोर्ड की बैठक कल बुलाई जा सकती है। इसके जवाब में तुषार मेहता ने कहा कि कल बैठक करना मुश्किल हो सकता है। 

विज्ञापन


5 जून को होगी यूवाईआरबी की बैठक- सुप्रीम कोर्ट
अदालत ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे से निपटने के लिए यूवाईआरबी की एक बैठक बुलाई जाए। यह भी कहा कि सुनवाई के दौरान सभी पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि दिल्ली में पानी की कमी की समस्या का समाधान होना चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि जल संकट के समाधान के लिए पांच जून को अपर यमुना रिवर बोर्ड की एक आपात बैठक होनी चाहिए। ताकि, पानी की कमी की समस्या का उचित तरीके से समाधान किया जा सके।
बता दें कि दिल्ली को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उधर, आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी न छोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें