फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे

Tue, 24 Sep 2019 12:08 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर
विज्ञापन
सर्बानंद सोनोवाल(फाइल फोटो)
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के बाद दिक्कत के चलते यहां लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सही सलामत हैं।

विज्ञापन


गुवाहाटी से लखीमपुर आ रहे सोनोवाल उस समय बाल-बाल बच गए जब हेलीकॉप्टर के पायलट को घने बादलों के कारण असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास बांदरदेवा में कुछ पहाड़ियों को पार करना मुश्किल हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि पायलट ने ऊंचाई बढ़ाने की कोशिश की लेकिन हेलीकॉप्टर को तीन चक्कर मारने पड़े। इसके बाद लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मुख्यमंत्री अपने मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी और जिला पुलिस अधीक्षक मोंटू ठाकुरिया के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें