फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President: साहस, सादगी और सेवा की मिसाल, राष्ट्रपति मुर्मु के जन्मदिन पर PM मोदी समेत दिग्गजों ने क्या कहा?

Sat, 20 Jun 2026 09:04 AM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मु के साहस, सादगी, जनसेवा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


'प्रेरणादायक जीवन-यात्रा का प्रतीक'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती रही है।'उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के सार्वजनिक जीवन में लंबे कार्यकाल के दौरान राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

'ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में मिलने के लिए उत्सुक'
पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, 'सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की है और वे विशेष रूप से वंचित एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति समर्पित रही हैं। भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है। ईश्वर उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।' 
 

राजनाथ सिंह ने बताया जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा और लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और नागरिकों के कल्याण के प्रति अपनी समझदारी तथा प्रतिबद्धता के माध्यम से वह जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करती हैं। राष्ट्र की सेवा में उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।' 

हरदीप सिंह पुरी ने साहस और दृढ़ता को किया नमन
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा,'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक ऐसी आदर्श नेता, जिनकी प्रेरणादायक जीवन-यात्रा साहस, दृढ़ता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्हें पूरे भारत में लोगों का सम्मान और स्नेह मिलता रहा है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।' 
 

'लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल'
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'साधारण पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की आपकी प्रेरणादायी यात्रा भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की शक्ति को दर्शाती है। आपका जीवन देश के असंख्य नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और वंचित वर्गों को बड़े सपने देखने तथा समर्पण भाव से समाजसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।' शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट में आगे कहा, 'प्रभु जगन्नाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय जीवन तथा राष्ट्रसेवा के लिए आपके निरंतर मार्गदर्शन की कामना करता हूं।'



कांग्रेस ने भी दी राष्ट्रपतिको जन्मदिन की बधाई  
जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति को सिर्फ सत्ता पक्ष और सरकार की तरफ से ही बधाई नहीं मिली। बल्कि विपक्ष ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि संवैधानिक मूल्यों, जनसेवा और हर नागरिक के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश को प्रेरित करती रहती है। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा,'इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से, हम भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं। उनका मार्गदर्शन और समर्पण भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों और समावेशी प्रगति को मजबूत करने में योगदान दे।  
विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री ने संविधान के प्रति समर्पण को सराहा
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पोस्ट किया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और सादर नमन। उनका असाधारण जीवन-सफर, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान के आदर्शों के प्रति उनका समर्पण देशभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां प्रदान करे। जन्मदिन की शुभकामनाएं, राष्ट्रपति जी।'

ये भी पढ़ें: 'ये वो राज्य है, जिसने भारत के इतिहास को आकार दिया', पीएम ने पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर दी

जॉर्ज कुरियन ने दी स्वास्थ्य और सफलता की शुभकामनाएं
अल्पसंख्यक कार्य एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना करता हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें