फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के टिकटों से हुई आय में से 5.4 करोड़ का गबन, कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 03 Dec 2020 02:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
Statue of unity - फोटो : PMO
विज्ञापन

गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के टिकटों से हुई आय में से 5.24 करोड़ रुपये के गबन को लेकर रकम एकत्रित करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कुछ कर्मचारियों ने 5,24,77,375 रुपये स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण के खाते में जमा नहीं किए हैं। निजी बैंक के प्रबंधक ने सोमवार रात को केवडिया पुलिस थाने में नकदी जमा करने वाली एजेंसी के साथ-साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-420, 406 और 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें