फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्गर परिषद मामला : आनंद तेलतुंबडे की पत्नी रमा ने बॉम्बे हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Sun, 04 Jul 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एनजे जमादार की खंडपीठ ने इस याचिका की एक प्रति राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वकील को सौंपने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
bombay high court
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माओवादी लिंक वाली एल्गर परिषद के मामले में आरोपी आनंद तेलतुंबड़े की पत्नी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में तेलतुंबड़े की पत्नी रमा ने तलोजा जेल के सुपरिटेंडेंट पर अपने पति की तरफ से परिजनों और वकीलों को लिखे गए पत्र रोकने या देर से भेजने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


जेल अधिकारियों पर अपने पति के पत्र रोकने का आरोप लगाया
शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एनजे जमादार की खंडपीठ ने इस याचिका की एक प्रति राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वकील को सौंपने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

रमा तेलतुंबड़े ने एडवोकेट आर. सत्यनारायण के जरिये पिछले सप्ताह दाखिल याचिका में कहा कि जेल सुपरिटेंडेंट इस साल मार्च में मेरे पति के एक लेख लिखने के बाद से यह काम कर रहा है।
विज्ञापन


इस लेख में आनंद तेलतुंबड़े ने केंद्र सरकार की कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण करने की योजना के बारे में लिखा था, जिसे कारवां पत्रिका ने प्रकाशित किया था। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि जेल सुपरिटेंडेंट तलोजा जेल में ही बंद इस मामले में आनंद के सह आरोपियों के पत्रों को भी इसी तरह रोक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें