फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: AI की मदद से कम हो सकता है 25% तक बिजली बिल, शोधकर्ताओं का दावा- 28 प्रमुख वजहों की पहचान की

Fri, 31 May 2024 06:37 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।

सार

Electricity Bill: शोध में कहा गया है कि यदि भवनों में खोजे गए 70 फीसदी क्षेत्रों को ठीक कर लिया जाए तो 25 फीसदी तक ऊर्जा की बचत हो सकती है। हवा के रिसाव के कारण भारी ऊर्जा के नुकसान से बचने के लिए इमारत की दीवारें गर्मी और नमी नियंत्रण पर निर्भर रहती हैं, जिससे इमारतों को आरामदायक बनाए रखना और अधिक महंगा हो जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से एक ऐसी नई विधि विकसित की गई है, जिससे इमारतों में ऊर्जा की भारी बचत हो सकती है। वाटरलू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम ने कई मंजिला आवासीय भवन में गर्मी के 28 प्रमुख कारण और नुकसान वाले क्षेत्रों की पहचान की है, जिनमें से सबसे ज्यादा दीवार और खिड़कियों के आसपास की जगहें पाई गईं हैं।

विज्ञापन


एनर्जी कन्वर्शन एंड मैनेजमेंट नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि यदि भवनों में खोजे गए 70 फीसदी क्षेत्रों को ठीक कर लिया जाए तो 25 फीसदी तक ऊर्जा की बचत हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हवा के रिसाव के कारण भारी ऊर्जा के नुकसान से बचने के लिए इमारत की दीवारें गर्मी और नमी नियंत्रण पर निर्भर रहती हैं, जिससे इमारतों को आरामदायक बनाए रखना और अधिक महंगा हो जाता है। भविष्य में तापमान में उतार-चढ़ाव तथा जलवायु परिवर्तन के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, मैन्युअल तरीके से निरीक्षण करने में समय लगता है और प्रशिक्षित कर्मियों की कमी के कारण यह शायद ही कभी किया जाता है। अंततः यह ऊर्जा की बर्बादी अक्षम इमारतों के लिए एक भारी समस्या बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें