फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC की सख्ती: गुजरात में तीन दिनों में 892 करोड़ के ड्रग्स पकड़े; दिल्ली-महाराष्ट्र में भी नकद-मादक पदार्थ जब्त

Sun, 19 May 2024 02:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव अधिकारी के मुताबिक, ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, मुफ्त चीजें और नकदी अलग-अलग स्तर पर चुनावों को प्रभावित करते हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और भारतीय तट रक्षक ने संयुक्त अभियान में केवल तीन दिनों में 892 करोड़ रुपए की तीन उच्च मूल्य वाली दवाओं को जब्त किया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। अब पांचवें चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदातों को लुभाने के लिए नकदी औ नशीले पदार्थों सहित हर हथकंडे अपना रहे हैं। जिन्हें चुनाव अधिकारियों द्वारा पकड़ा भी जा रहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि अधिकारियों ने 8,889 करोड़ रुपए की नकदी, ड्रग्स और अन्य प्रलोभन जब्त किए हैं। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 45 फीसदी नशीली दवाओं का है, जो लगभग 3,959 करोड़ रुपए है।   

चुनाव अधिकारी के मुताबिक, ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, मुफ्त चीजें और नकदी अलग-अलग स्तर पर चुनावों को प्रभावित करते हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और भारतीय तट रक्षक ने संयुक्त अभियान में केवल तीन दिनों में 892 करोड़ रुपए की तीन उच्च मूल्य वाली दवाओं को जब्त किया है।

विज्ञापन


जबकि, 849.15 करोड़ रुपए नकद, 814.85 करोड़ की शराब, 3,958.85 करोड़ की दवाएं और 1,260.33 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं जब्त की हैं। गुजरात के अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में भी नशीली दवाओं की बरामदगी दिखाई गई है। 

ग्रेटर नोएडा में दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ 
वहीं, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 17 अप्रैल को पुलिस ने एक दवा फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां से 150 करोड़ रुपए की 26.7 किलो एमडीएमए दवा जब्त की। इसके अलावा विदेशी मूल के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। 

2019 से ज्यादा पहुंची जब्ती 

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले जब्ती ज्यादा हुई है। पिछले तीन चरणों में प्रचार की बढ़ती तीव्रता के साथ, आयोग मतदाताओं को प्रलोभन के माध्यम से प्रभावित करने के प्रयासों पर कड़ी नजर रख रहा है। आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और प्रवर्तन एजेंसियों को निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें