फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर: प्रधानमंत्री ने दूरदर्शिता के अभाव को छिपाने के लिए कोविड-19 को नजरअंदाज किया

Wed, 21 Apr 2021 02:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने महामारी से जंग जीतने का दावा करके लोगों से झूठ बोला।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूरदर्शिता और समझ के अभाव को छिपाने के लिए कोविड-19 संकट को नजरअंदाज किया।

विज्ञापन


किशोर फिलहाल पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चुनाव रणनीति संभाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने महामारी से जंग जीतने का दावा करके लोगों से झूठ बोला।

किशोर ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार इस तरह संकट को संभाल रही है: 1. अपनी समझ और दूरदर्शिता के अभाव को छिपाने के लिए समस्या को नजरअंदा करो। 2. अचानक हरकत में आओ, जीत हासिल करने के झूठे दावे करो। 3. यदि समस्या बरकरार रहे तो उसका ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ दो। यदि हालात में सुधार हो तो, भक्त सेना के साथ श्रेय लेने आ जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें