मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। शुरुआती रुझानों के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच हम आपको बता रहे हैं उन सुरक्षित सीटों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) के नतीजों के बारे में। सियासी बिसात के लिहाज से देखें तो इन सीटों पर जिन पार्टियों ने जीत हासिल की, उनकी जीत की राह काफी हद तक आसान हो जाती है। आइए अब पढ़ते हैं विस्तार से...
पहले जानिए किन-किन राज्यों में और कब चुनाव कराए गए
मिजोरम में सभी 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवंबर वोट डाले गए। इसी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसके बाद राजस्थान में 200 सीटों पर 25 नवंबर को लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले गए।