durnig election vote ( सांकेतिक तस्वीर )
तेलंगाना में इस बात की जोरों पर चर्चा है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन एक-दूसरे को अपने-अपने वोट ट्रांसफर करा सकेगा। बता दें कि इस गठबंधन के पास पिछले विधानसभा चुनाव में टीआरएस पार्टी से अधिक वोट प्रतिशत था।
पिछले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी टीआरएस को 34.3 फीसदी वोट मिले थे जबकि कांग्रेस और टीडीपी को क्रमश: 25.2 फीसदी और 14.7 फीसदी वोट मिले थे। पिछले चुनाव में टीडीपी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। इस बार भाजपा और टीआरएस अलग चुनाव लड़ रही हैं। जबकि टीडीपी, टीजेएस और सीपीआई ने कांग्रेस के साथ मिलकर प्रजाकुटमी (जनता का गठबंधन) बनाया है।