फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 47 सीटों पर पहले चरण के चुनाव का प्रचार थमा, मतदान कल

Fri, 26 Mar 2021 01:39 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनावी तैयारियां - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार को थम गया। विधानसभा की 294 सीटों वाले प. बंगाल में पहले चरण में 30 और 126 सीटों वाले असम की 45 सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान शनिवार को होगा। असम के 22 जिलों में इन 47 सीटों पर कुल 264 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस महागठबंधन के बीच है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (मजुली), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा (गोहपुर), असम गण परिषद प्रमुख अतुल बोरा (बोकाघाट) पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार हैं। वहीं, बंगाल में 30 सीटें पुरुलिया और झारग्राम तथा बांकुड़ा और पूर्वी एवं पश्चिमी मिदनापुर जिले की हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस-वामदलों का महागठबंधन मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें