फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग जारी करेगा नए वोटर कार्ड, बार कोड समेत यह हैं खासियत

Sun, 24 Nov 2019 10:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने देशभर में नए वोटर कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। इन नए वोटर कार्डों में बार कोड समेत मतदाता की रंगीन तस्वीर भी होगी और ये कार्ड प्लास्टिक के होंगे। इसकी शुरुआत कर्नाटक से की गई है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, नए वोटर कार्ड में मतदाता की रंगीन तस्वीर होगी। इसे मौजूदा वोटर कार्ड से आकर्षक और सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है। आयोग ने देशभर में एक जैसे वोटर कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए यह फैसला लिया है।

संजीव कुमार ने कहा, नए वोटर कार्ड प्लास्टिक से तैयार किए जाएंगे। कई परतों वाले इन कार्डों पर आयोग का होलोग्राम होगा। हर एक कार्ड पर बार कोड होगा। मतदाताओं को अलग-अलग बारकोड आवंटित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग बार कोड को मतदाता सूची की जानकारी से लिंक करने की योजना भी बना रहा है। भविष्य में मतदाताओं का नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य जानकारी बार कोड रीडर की मदद से प्राप्त की जा सकेंगी।

उन्होंने कहा, नए वोटर कार्ड को जारी करने में कम से कम 15 दिन का समय लगेगा। आवेदकों के मामले को देखते हुए इसमें थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है। चुनाव आयोग ने नए कार्ड की कीमत 30 रुपये निर्धारित की है, लेकिन इसे और सस्ता करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें