फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC की पहल: अब मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल जमा कर सकेंगे वोटर; 100 मीटर की दूरी पर मिलेगी अनौपचारिक वोटिंग

Fri, 23 May 2025 08:05 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने और मतदान वाले दिन के इंतजामों को सुव्यस्थित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं के मोबाइल जमा करने की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि वह मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन जमा करने के लिए काउंटर स्थापित करेगा। साथ ही मतदान प्रबंधन को और अधिक तर्कसंगत बनाने के लिए आयोग ने एक और पहल की है। चुनाव आयोग (ईसी) ने पार्टियों और उम्मीदवारों को मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर अनौपचारिक मतदाता पहचान पर्चियां वितरित करने के लिए बूथ स्थापित करने की अनुमति देने का भी फैसला किया है। अभी तक यह सीमा 200 मीटर थी। ये सभी निर्देश जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और चुनाव संचालन नियम, 1961 के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुरूप हैं।

विज्ञापन


शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल हाल के सालों में काफी बढ़ा है। साथ ही मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने की पाबंदी और इन्हें रखने का इंतजाम न होने के चलते बड़ी संख्या में न केवल युवा मतदाता बल्कि वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और दिव्यांग मतदाता भी मतदान करने से परहेज करते हैं। इसे देखते हुए आयोग ने मतदान केंद्रों के ठीक बाहर मोबाइल जमा करने की सुविधा देने का फैसला किया है। मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि मोबाइल को बंद अवस्था में ले जाना होगा। मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार के पास बहुत ही सामान्य पिजनहोल बॉक्स या जूट के बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें मतदाताओं को अपने मोबाइल फोन जमा कराने होंगे। 

मतदान केंद्र के अंदर फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी
मतदाता को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, रिटर्निंग अधिकारी की ओर से प्रतिकूल स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर कुछ मतदान केंद्रों को इस प्रावधान से छूट दी जा सकती है। निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के नियम 49एम का सख्ती से पालन करना होगा। यह मतदान केंद्र के अंदर मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

 
अब मतदान केंद्र 100 मीटर की दूरी पर बांटी जा सकेगी मतदाता पहचान पर्ची
इसके अलावा आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर अनौपचारिक मतदाता पहचान पर्चियां वितरित करने के लिए बूथ स्थापित करने की अनुमति दी है। अभी तक, मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार से 200 मीटर की दूरी पर अनौपचारिक मतदाता पहचान पर्चियां वितरित करने के लिए बूथ स्थापित करने की इजाजत थी।

इसे भी पढ़ें- Trump Warns Apple: 'अगर यूएस में नहीं बनाया आईफोन तो लगाएंगे 25% टैरिफ'; ट्रंप ने एपल को फिर दी सीधी धमकी
 
मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार की मनाही
आयोग ने चुनावी कानूनों के अनुरूप मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी तक प्रचार के लिए अनुमेय मानदंडों को युक्तिसंगत बनाया है। हालांकि मतदान के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


मतदाताओं की सुविधा के लिए निरंतर नई पहल कर रहा आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ कानूनी ढांचे के अनुसार सख्ती से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही आयोग मतदाताओं के लिए सुविधाओं में सुधार के लिए निरंतर नई पहलें भी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- Airspace Ban: भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे के लिए बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी; अब इस तारीख तक बंद रखने का किया एलान 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें