फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण स्थगित किए गए राज्यसभा चुनावों पर अगले हफ्ते फैसला करेगा निर्वाचन आयोग

Fri, 01 May 2020 10:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण स्थगित किए गए राज्यसभा एवं विधान परिषद चुनावों के संबंध में अगले सप्ताह फैसला करेगा। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तिथियों की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि आयोग ने स्थगित किए गए अन्य चुनावों की भी आगामी सप्ताह में समीक्षा करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


आयोग ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का हवाला देते हुए 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिए थे और कहा था कि हालात की समीक्षा के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।

राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना था लेकिन 37 उम्मीदवार चुनाव लड़े बिना ही पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि 18 सीटों के लिए चुनाव होना है। ये सीटें आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, गुजरात और मेघालय से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें