फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Polls: विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की अहम बैठक, अहमदाबाद दौरे पर की तैयारियों की समीक्षा

Sun, 18 Sep 2022 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

दौरे को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त नौ वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने 16 से 18 सितंबर के बीच अहमदाबाद का दौरा किया था। इस दौरान आयोग ने गुजरात में आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के साथ ही चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। अपनी तैयारियों को जांचने के लिए भारत के चुनाव आयोग की टीम ने अपने तीन दिवसीय दौरान गुजरात के पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य विधानसभा चुनाव की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कई बैठकें कीं। 

विज्ञापन


दौरे को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त नौ वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने 16 से 18 सितंबर के बीच अहमदाबाद का दौरा किया था। इस दौरान आयोग ने गुजरात में आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। 

यहां 17 और 18 सितंबर को चुनाव आयोग की टीम ने गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पी भारती के साथ जिला चुनाव अधिकारियों, आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति में चुनावी तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में संशोधन, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम / वीवीपीएटी), मतदान केंद्रों पर सुविधाओं जैसे जनशक्ति, परिवहन, कानून और व्यवस्था, सुरक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि टीम ने नोडल अधिकारियों और आयकर, उत्पाद शुल्क, भारतीय रिजर्व बैंक, राजस्व खुफिया विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आदि जैसी विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की। 

इसके अलावा गृह, स्कूली शिक्षा, बिजली, दूरसंचार, सड़क एवं परिवहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आबकारी एवं राजस्व सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ भी एक बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें