फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की कार्रवाई, अंबाला से वित्त पर्यवेक्षक और नासिक से रिटर्निंग अफसर हटाए गए

Fri, 18 Oct 2019 09:50 PM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया। असंतोषजनक प्रदर्शन का हवाला देते हुए आयोग ने हरियाणा के अंबाला के वित्तपर्यवेक्षक और महाराष्ट्र में नासिक के पुलिस पर्यवेक्षक और रिटनंग अधिकारी को  बदल दिया है। 21 अक्तूबर को मतदान से ठीक पहले आयोग की यह बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


इसके अलावा सिक्किम में होने वाले विधानसभा उपचुनावों  के लिए एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सोमवार को यहां की तीन सीटों पर उपचुनाव में मतदान होना है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र  के नासिक में हुई कार्रवाई  के पीछे फोटो मतदाता पर्ची वितरण  में खराब प्रदर्शन को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें