फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: निर्वाचन आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का एलान, इन सीटों पर उपचुनाव की भी हुई घोषणा

Wed, 29 Mar 2023 12:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा की स्थिति। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। कर्नाटक में पिछली बार की तरह इस बार भी एक ही चरण में मतदान कराने का एलान हुआ। गौरतलब है कि इस बार 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।
विज्ञापन


2018 में क्या थे चुनाव के नतीजे
2018 विधानसभा चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 104 सीटें जीतीं थी। सबसे बड़ा दल होने के बाद भी भाजपा सत्ता से दूर रह गई। जेडीएस और कांग्रेस ने चुनाव बाद गठबंधन करके सरकार बनाई। बाद में कांग्रेस और जेडीएस विधायकों की इस्तीफे के कारण कुमारस्वामी सरकार गिर गई। विधायकों के अपने पाले में आने के बाद बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी ने सरकार बनाई थी।

येदियुरप्पा ने छोड़ दिया था सीएम पद
हालांकि, कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता येदियुरप्पा ने अपने चौथे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ 26 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 28 जुलाई 2021 को बसवराज बोम्मई ने उनकी जगह ली। राज्य में अब चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आंतरिक कलह से गुजर रही हैं। भाजपा पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और सीएम बसवराज बोम्मई के बीच के मतभेदों को दूर करने में जुटी है। वहीं, कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एकजुट करने में लगी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें