फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग का फैसला: कोरोना संक्रमण के चलते नहीं होगा उपचुनावों का आयोजन

Wed, 05 May 2021 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निर्वाचन आयोग ने देश में कोविड-19 के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए लोकसभा की तीन और विधानसभा की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को टालने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि महामारी की स्थिति में सुधार होने तक चुनावी प्रक्रिया शुरू करना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों को फिलहाल स्थहित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते बने हालात को देखते हुए लिया गया है। आयोग ने कहा है कि जब तक स्थिति ठीक नहीं होती है तब तक उपचुनाव नहीं होंगे। बता दें कि ये उपचुनाव विभिन्न राज्यों की लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने हैं।

विज्ञापन


दादर एवं नगर हवेली, मध्यप्रदेश में खांडवा और हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने थे। इनमें हरियाणा में ऐलनाबाद और कालका, राजस्थान में वल्लभनगर, कर्नाटकर में सिंगड़ी, मेघालय में राजबाला और मावरिनक्नेंग, हिमाचल प्रदेश में फतेहपुर और आंध्रप्रदेश में बडवेल विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

आयोग ने अभी तक स्थगित उपचुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। आयोग ने कहा कि कुछ और भी सीटें खाली हैं जिनके लिए रिपोर्ट और अधिसूचना का इंतजार है।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर चुनाव और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी टाल दिए थे। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा था कि बंगाल और ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी और लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन कानून के तहत लगी पाबंदियों पर विचार करते हुए यह फैसला किया गया है कि चुनाव कार्यक्रमों को स्थगित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें