मुख्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एक फिर चेताया है कि सेना और उससे जुड़े वीडियों का इस्तेमाल न करे। इस एडवाइजरी में आयोग ने कहा है एक बार सलाह देने के बावजूद वह एक बार फिर से सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सलाह दे रहे हैं कि उन्हें सैन्य बलों के पोस्टर और उनके वीडियों का प्रयोग चुनावी प्रचार प्रसार में न करे। आयोग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है उन्हें सेना और उससे जुड़ी कैसे भी घटनाक्रम को अपने प्रचार में इस्तेमाल करने में ऐतिहात बरतना चाहिए। इससे पहले नौ मार्च को आयोग ने इस संबंध में एडवायजरी जारी किया था।
आयोग की इस कार्रवाई को टीएमसी की शिकायत पर की गई कार्रवाई बताया जा रहा है। मंगलवार को देर शाम तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल से भाजपा के उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयों के चुनावी गाने खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। टीएमसी का आरोप है कि बाबुल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। टीएमसी ने बाबुल के चुनावी गाने के खिलाफ उन पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी है।
तृणमूल कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन, टीएमसी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता आरएस सुखेंदु शेखर, और डॉ चंदन मित्रा शामिल थे।