फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला के तत्काल तबादले का आदेश; राजनीतिक दलों की शिकायत के बाद कार्रवाई

Mon, 04 Nov 2024 12:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। हाल ही में एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पक्षपात करते न दिखें। 
विज्ञापन
Rashmi Shukla - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्य सरकार को डीजीपी रश्मि शुक्ला को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) समेत कई राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद की गई। इस बीच खबर है कि रश्मि शुक्ला की जगह विवेक फणसालकर को डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को रश्मि शुक्ला का प्रभार कैडर के अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव को डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार दोपहर तक तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया। 

20 नवंबर को चुनाव
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हाल ही में एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पक्षपात करते न दिखें। 
विज्ञापन


राजनीतिक रूप से प्रेरित अपराधों पर चिंता व्यक्त की थी
इससे पहले 29 अक्तूबर को राजीव कुमार ने महाराष्ट्र में राजनीतिक रूप से प्रेरित अपराधों पर चिंता व्यक्त की थी और डीजीपी शुक्ला से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था।

शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने किया फैसले का स्वागत
तबादले के आदेश पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के खिलाफ लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। शरद पवार ने भी इस फैसले को सही करार दिया।

नाना पटोले ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा
इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि चुनाव आयोग से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि डीजीपी रश्मि शुक्ला को किसी अन्य पद पर नियुक्त न किया जाए, जिससे कानूनी ढांचे का पालन हो और संस्था में जनता का विश्वास मजबूत हो।"

विज्ञापन


इससे पहले झारखंड के भी डीजीपी बदले गए
महाराष्ट्र से पहले झारखंड में भी चुनाव आयोग के निर्देश पर डीजीपी को बदला गया था। जिसमें 19 अक्तूबर को झारखंड के भी डीजीपी अनुराग गुप्ता का तबादला किया गया था। वहीं चुनाव आयोग ने डीजीपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के बाद उनकी रैंक के सबसे सीनियर अधिकारी को इसका प्रभार सौंपा था।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें