नकदी के साथ चुनाव अधिकारी और पुलिस
- फोटो : ANI
महाराष्ट्रा विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर 6309000 रुपये की नकदी बरामद की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को मुंबई की दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जिसमें ये नकदी पकड़ी गई है। आयकर अधिकारियों ने ये सूचना दी।
बता दें कि इससे पहले 27 सितंबर की देर रात समता नगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक सफेद टाटा कार के ड्राइवर सहित 8 लोगों के पास से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक, समता नगर पुलिस को एक सफेद कार से पैसे आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने वेस्टर्न के पास नाकाबंदी कर कार से नकदी जब्त की।