फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM हैकिंग पर उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग कल देगा जवाब

Fri, 19 May 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल खड़े करने वालों को जवाब देने की चुनाव आयोग ने तैयारी कर ली है। चुनाव आयोग शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग ईवीएम और वीवीपैट पर डेमो देगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

  Election Commission to hold a live demo of EVMs and VVPATs tomorrow in Delhi, also a press conference on “EVM Challenge” pic.twitter.com/8whAGkhU4p — ANI (@ANI_news) May 19, 2017


इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा और फिर दिल्ली निगम चुनाव के बाद ईवीएम पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग ने 12 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई। दिल्ली में हुई इस बैठके में कई दलों ने हिस्सा लिया। बैठक में चुनाव आयोग ने ईवीएम पर अपना ब्यौरा पेश किया और इस पर सवाल उठाने वालों को चैलेंज दिया। आयोग ने कहा की वे इसमें गलती निकाले और हमारे पास लाए। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मंत्री नव प्रभात ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में की याचिका दाखिल की थी कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी। इस पर कोर्ट ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को सील किए जाने के आदेश किए थे। इसी क्रम तीन और विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को सील किया गया है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली चुनावों में भी ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें