फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : 12 नवंबर से 7 दिसंबर तक मतदान, 11 दिसंबर को नतीजे

Sun, 07 Oct 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 231 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि राजस्थान में 200 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 91 सीटों पर, मिजोरम में 40 सीटों पर और तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस वक्त भाजपा की सरकार है। लिहाजा कांग्रेस के लिए इन राज्यों में चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 
विज्ञापन



पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान 

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव 
पांचों राज्यों में अब से चुनाव आचार संहिता लागू
छत्तीसगढ़ में पहले फेज में 12 नवंबर को चुनाव
छत्तीसगढ़ में दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव 
मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान
राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान
11 दिसंबर को होगी मतगणना   
वीवीपैट मशीनों का होगा इस्तेमाल
उम्मीदवार के लिए 28 लाख रुपये खर्च करने की सीमा  

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो रहा है। वहीं मिजोरम सरकार का कार्यकाल 15 दिसंबर को समाप्त होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि 15 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चुनाव के लिए वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि हर बूथ पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। वहीं पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है। 

चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवार अधिकतम 28 लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। वोटिंग के लिए सबसे नयी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं मिजोरम में खर्च की सीमा 20 लाख तय की गई है। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले चरण में ही चुनाव कराये जाएंगे। यहां पहले चरण के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी। 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 3 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। 
विज्ञापन


दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। वहीं मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इन दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कर लिए जाएंगे। राजस्थान और तेलंगाना में मतदान 7 दिसंबर को होगा। पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

वहीं चुनाव आयोग ने कर्नाटक की तीन लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तारीखों का भी एलान कर दिया है। यहां तीनों सीटों शिवमोगा, बेल्लारी और मंड्या में तीन नवंबर को चुनाव होंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें