फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने के. पलानीस्वामी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर ए राजा को जारी किया नोटिस

Wed, 31 Mar 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • द्रमुक के स्टार प्रचारक ए राजा को आज शाम छह बजे तक जवाब देने को कहा गया है।
  • आयोग ने कहा कि जमीनी रिपोर्टों के आधार पर आपके भाषण की सामग्री अपमानजनक है
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को द्रमुक नेता ए राजा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं द्रमुक के स्टार प्रचारक ए राजा को आज शाम छह बजे तक जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन


आयोग ने कहा कि जमीनी रिपोर्टों के आधार पर उसका मानना है कि आपके भाषण की सामग्री न केवल अपमानजनक है, बल्कि अश्लील और महिलाओं के मातृत्व की गरिमा को भी कमतर करती है, यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन प्रतीत होता है।

नोटिस में कहा गया है,आयोग आपको इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 31 मार्च को शाम छह बजे या उससे पहले का समय देता है, इसमें असफल रहने पर आयोग आपके बिना किसी और संदर्भ के फैसला करेगा।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि चुनाव आयोग को अन्नाद्रमुक की ओर से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिए एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजा ने 26 मार्च को थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव कार्यक्रम के दौरान पलानीस्वामी के खिलाफ अपमानजनक एवं निंदनीय बयान दिया था।

नोटिस में कहा गया है कि द्रमुक सांसद के खिलाफ केंद्रीय अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता और जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 के तहत एक मामला दर्ज किया है। आयोग ने राजा द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई कुछ अन्य टिप्पणियों का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें